स्वस्थ मां स्वस्थ बच्चा अभियान में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की माताओं को पोषण की पूरी जानकारी होनी चाहिए :पुष्पा रानी

बेहट (सहारनपुर)(राजकुमार धनगर) ।बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वस्थ माँ स्वस्थ बच्चा अभियान के तहत आज स्थानीय मौहल्ला मनिहारान में गोद भराई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी साढोली कदीम पुष्पा रानी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों की माताओ को पोषण सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए ताकि माँ व बच्चे का सम्पूर्ण विकास हो ।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों लक्ष्मी व फिरदोस ने भी गर्भवती महिला की गोदभराई की ।पोषण युक्त थाली देकर आहार व कैल्शियम सम्बन्धित जानकारी शेयर की ।मिशन सुनहरा कल की फील्ड कोर्डिनेटर निगहत परवीन ने भी गर्भवती महिलाओं व माँ बच्चों के बारे मे विस्तृत चर्चा की। इसअवसर पर उर्मिला , अफरोज, गजाला कौशर, सबाना, शमा , हुमा आदि भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!