
देहरादून । कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 के बढते खतरे के बीच उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के पांच नए सामने आए। ये पांचों संक्रमित देहरादून में मिले।
स्टेट कोरोना कन्ट्रोल रूम द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में वर्तमान में कोरोना के 27 एक्टिव मामले है। आज छह मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।