संस्कार सृजन स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल महोत्सव

एसकेविरमानी /।संस्कार सृजन स्कूल, ढालवाला में वार्षिक खेल महोत्सव (इनफिनिटो) 21 से 24 दिसंबर तक मनाया गया इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं खिलाड़ियों में  भरपूर उत्साह देखने को मिला।

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि  ज्ञानेंद्र सिंह परिहार (स्टेशन अधीक्षक, योगनगरी, ऋषिकेश) विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीना जोशी (वरिष्ठ भाजपा समाज सेविका),  डी.पी. रतूड़ी (पूर्व वायु सेना अधिकारी),  आर.सी. भट्ट (अध्यक्ष, उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन) मौजूद रहे।

चार दिनों तक हुए खेलों में खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकशी, एथलेटिक्स, कबड्डी आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। जिसमें कबड्डी और वॉलीबॉल में एकलव्य सदन प्रथम, रस्साकशी में अभिमन्यु सदन प्रथम, शतरंज में प्राची प्रथम, ऋषिका द्वितीय एवं आंचल तृतीय स्थान पर रही वहीं बैडमिंटन डबल्स में वैभवी और विधान प्रथम स्थान और सिंगल में कल्पना प्रथम स्थान पर रही ।

शॉट पुट इवेंट में प्रथम स्थान संपन्न, द्वितीय स्थान कपिल और तृतीय स्थान मोहित ने प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम स्थान, स्नेहा द्वितीय स्थान और संजना तृतीय स्थान पर रही। लोंग जंप इवेंट में बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, अदिति द्वितीय और नैना तृतीय स्थान पर रहे वहीं बालक वर्ग में गौरव प्रथम स्थान, मनीष तृतीय स्थान और रोहन तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है आज के इस दौर में शारीरिक, मानसिक रूप से फिट रहने के लिए हमें अपनी नित्य जीवन शैली में खेल को शामिल करना पड़ेगा ताकि हमारा शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहे। स्कूल प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती संगीता पवार ने मुख्य अतिथि व सभी मंचासीन अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक  यशपाल पंवार, दिनेश पैन्यूली, शेर सिंह थापा, वृजेश राय, मोनिका चौहान, प्रियंका बिजलवान, रेणु मटेला, अखिलेश, आर्यन मस्तराम रतूड़ी, हिमांशु पंवार, दीप सागर, अमन पंवार, सारिका कंडारी, सुमन डंगवाल, सुमन गांधी, योगिता ध्यानी, पूजा भंडारी, हीना पवार, किरण रमोला, रिंकी, अनीता रावत, शिवांगी, रितु, हेमलता, मनीष आदि शामिल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!