
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तराखंड के गाँधी स्वo इन्द्रमणि बड़ोंनी को उनके 98 जयंती पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रात: 10 बजे पार्टी कार्यालय में केक काटकर इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन मनाया गया ।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में दल के संरक्षक बी0 डीo रतूड़ी ने कहा कि बड़ोंनी जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकते, उन्हें एक संत से लेकर एक राजनेता, रंगकर्मी के रूप में जाना जाता हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन को एकजुट करने में उनकी बड़ी भूमिका रही हैं। इसलिए उनको राज्य आंदोलन के प्रणेता कहा जाता हैं। गोष्ठी के पश्चात घंटाघर स्थित बड़ोनी जी की प्रतिमा माल्यार्पण उत्तराखंड के गांधी कोो श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर बी डी रतूड़ी, दीपक गैरोला,हेम पंत, दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत,सुन्दर लाल सेमवाल, शिव प्रसाद सेमवाल, अनूप खत्री, रेखा मिंया, प्रताप कुँवर, उत्तम रावत, राजेंद्र बिष्ट,अशोक नेगी,सुलोचना ईष्टवाल,सरोज मेहर, मंजू रावत, प्रीति थपलियाल, के एल शाह, बिजेंद्र रावत, समीर मुंडेपी, राजेंद्र गुसाईं,राजेंद्र पंत आदि उपस्थित रहे।