रोहिला क्षत्रियों को सामान्य जाति की सूची में शामिल कराने के लिए क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर।क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोहिला क्षत्रियों को सरकारी दस्तावेजों में सामान्य जातियों की सूची में दर्ज कराने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  योगी आदित्य नाथ को संबोधित एक ज्ञापन महानगर विधायक राजीव गुंबर को सौंपा ताकि अपनी संस्तुति के साथ उत्तर प्रदेश में करोड़ों की संख्या में निवास करने वाले रोहिला क्षत्रियों की पहचान दिलाने हेतु मुख्य मंत्री को हस्तगत कराए।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पदाधिकारी गिरीश सिंह रोहिला,प्रियंक रोहिला राधेश्याम रोहिला और धीरज रोहिला सभासद उपस्थित रहे । मोर्चा पदाधिकारियों ने विधायक  को यह भी अवगत कराया गया सैंकड़ो की संख्या में ये ज्ञापन स्पीड पोस्ट के द्वारा युवक लगातार भेज रहे है और जनसुनवाई पोर्टल पर भी ज्ञापन भेजे जा रहे है। युवाओं की अवश्यकता और जनमानस की मांग पर अविलंब ध्यान दिया जाए। विधायक राजीव गुंबर ने आश्वासन दिया कि मांग ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के अनुसार उचित है उसे पूरा कराने के लिए मुद्दा विधान सभा में उठाया जाएगा और वे मुख्यमंत्री योगी से बात करेंगे कि जब मुस्लिम रोहिला पठान उल्लिखित है तो हिंदू रोहिला क्षत्रिय क्यों नही यह तुष्टिकरण सहन नही किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राजपूताना रोहिलखंड के इतिहास से छेड़छाड़ नही होने दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!