महाविद्यालय मालदेवता में युवाओं हेतु सहकारिता जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून / राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में वाणिज्य विभाग द्वारा सहकारी प्रबंध संस्थान, देहरादून, उत्तराखंड के सहयोग से श्री उपनीष यादव द्वारा छात्र-छात्राओं के कैरियर अवसर हेतु “एक दिवसीय कार्यशाला” का आयोजन कर व्याख्यान दिया गया।

इस कार्यक्रम का शीर्षक “युवाओं हेतु सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम” था। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मनीषा सांगवान द्वारा करा गया। श्री उपनीष यादव, प्रशिक्षक, सहकारी बैंक संस्थान द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने तथा सहकारिता के क्षेत्र में रोजगार अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सहकारिता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने एनसीयूआई, इफको, एनसीसीटी, एनसीडीसी, एनसीसीएफ, एनएफडी आदि विभिन्न संस्थाओं में रोजगार के अवसरों के बारे में चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में श्री उपनीष यादव ने सहकारिता के मूल मंत्रों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें स्वैच्छिक एवं खुली सदस्यता, प्रजातांत्रिक सदस्य नियंत्रण, आर्थिक भागीदारी, स्वायत्तता शिक्षा प्रशिक्षण एवं सूचना, आपसी सहयोग, समुदाय के प्रति निष्ठा आदि सम्मिलित हैं।

श्री इजराइल, सहकारी प्रबंधन संस्थान, देहरादून कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता प्रदान की। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को पेन एवं डायरी का वितरण भी किया गया।

 

महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर वंदना शर्मा द्वारा श्री उपनीष यादव को धन्यवाद एवं स्वागत कर छात्र छात्राओं को इस व्याख्यान द्वारा लाभान्वित होकर इसी तरह के कार्यक्रम में सदैव प्रतिभागिता करने के लिए उत्साहित किया। साथ ही विभागाध्यक्ष (वाणिज्य) प्रोफेसर ज्योति खरे ने भी मुख्य वक्ता की प्रशंसा करते हुए रोजगार के क्षेत्र में भिन्न-भिन्न अफसरों को तलाशने के लिए प्रेरित किया तथा स्वरोजगार के लिए भी सहकारिता को उपयोगी बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रो० जीसी डंगवाल , वाणिज्य विभाग ने कार्यक्रम संचालन समिति का सक्षम मार्गदर्शन किया। अंत में श्रीमती रश्मि नौटियाल एवं डॉ अंतरिक्षा नेगी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ शशिबाला उनियाल सुश्री रीना एवं श्रीमती रितु कश्यप आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!