कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में कैंट विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाली

देहरादून । कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ सद्भावना और समर्थन व्यक्त करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां कैंट विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया ।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को दो महीने से अधिक समय हो गया है और लाखों लोग इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भी राहुल गांधी  के उद्देश्य के साथ सद्भावना और समर्थन व्यक्त करने के लिए 14 नवंबर से 19 नवंबर तक राज्य भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही हैं।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में भी दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी। यात्रा श्री राम मंदिर दीपलोक कालोनी श्रीदेवसुमन नगर से प्रारंभ होगी। यात्रा में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, कांग्रेस महानगर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश सचिव मंजू त्रिपाठी सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!