अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आप का एक – एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा : जोत सिंह बिष्ट
देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा आज समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांधी पार्क से लक्खी बाग तक भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और महिला शोषण के खिलाफ शव यात्रा निकाली गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अशोक सेमवाल द्वारा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने बालों का बलिदान देकर मुंडन कराया गया। आप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
इस अवसर पार्टी के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है इनके मंत्री महिलाओं को बरगला कर उनका शोषण करते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश की एक बेटी अंकिता भंडारी की हत्या की घटना है। जिसे मौत के घाट इनके नेताओं द्वारा उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आज भी इस घटना पर लीपापोती करने में लगी है। श्री बिष्ट ने कहा कि यूकेएसएससी प्रकरण हो या विधान सभा सचिवालय में भर्ती का मामला। सरकार सिर्फ अपने नेताओं को बचानेे में लगी हुई है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि धामी सरकार की कारगुजारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि शव यात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि गूंगी बहरी इस सरकार को सिर्फ मंत्रियों के ऐशोआराम दिखते हैं जनता कितनी परेशान है। महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और यह सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए ताबड़तोड़ दिल्ली की यात्राएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनमानस की चिंता उन्हें नहीं है। प्रदेश में हिटलर तानाशाह की सरकार चल रही है।
शव यात्रा कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, नरेश शर्मा ,आजाद अली ,रविंदर आनंद, नितिन जोशी, सुधा पटवाल , सुदेश सैनी ,प्रियंका शर्मा ,आयशा खान ,मंजू शर्मा ,राधा सिंह ,उमा सिसोदिया, हेमा भंडारी ,विपिन नेगी, विजयलक्ष्मी ,महिपाल,योगेंद्र चौहान, इकबाल राव, मोनिका जैस्वाल डीके पाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे