कुट्टू आटे में शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी एक्शन में

देहरादून, ऋषिकेश, डोईवाला बाजारों में छापे, सैंपल लेकर जांच को भेजे 

ओवरडेटेड खाद्य सामग्री नष्ट करायी

एसके विरमानी / देहरादून। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा बताया है कि कुट्टू के आटे में आ रही शिकायत की जांच के संदर्भ में आज हनुमान चौक दर्शनी गेट, ऋषिकेश डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं एफडीए की फूड सेफ्टी टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 सैंपल क्वालिटी जांच हेतु लैब भेजे गए हैं।

आपको बता विगत दिवस नवरात्र व्रत के बाद कुट्टू आटे से बने खाद्य पदार्थों को खाने के बाद हरिद्वार के कई क्षेत्रों में सवा सौ से अधिक लोग बीमार पड गए जिन्हें बाद में विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने हरिद्वार जाकर मरीजों का हालचाल जाना। इसके बाद से ही प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के अनुसार देहरादून में लोगों को हाईजैनिक खाद्य उपलब्ध हो। इसीलिए आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और एफडीए की टीम ने खाद्य विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य वस्तुओं के भंडारण उसके फूड सेफ्टी डिस्प्ले संबंधी कमियां पाई गई। कई प्रतिष्ठानों से ओवरडेटेड खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया और संबंधित व्यापारियों को नोटिस दिया गया है कि यदि उसमें सुधार नहीं किया जाएगा तो उनका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण की कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पीसी जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू रावत उप निरीक्षक एफडीए विजिलेंस  जगदीश रतूड़ी एवं योगेंद्र एवं रमेश सिंह आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!