नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 303 मरीजों ने लाभ उठाया

एसकेविरमानी/ देहरादून। दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के 40वें 3 एवँ 4 अप्रैल 2022, दो दिन के निःशुल्क जाँच शिविर में 303 रोगियों ने लाभ उठाया।

मोतिया बिन्द के ऑपरेशन के लिये 48 रोगी पाये गये जिनमें 27 को ऑपरेशन के लिये श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल भेज दिया गया। बाकी को कल तक या 9 अप्रैल तक भेजकर ऑपरेशन करा दिया जायेगा। शिविर के दौरान 8 रोगी मोतिया बिन्द के अलावा अन्य आंखों की बीमारी से ग्रस्त थे उन्हें हॉस्पिटल भेजा जायेगा जहां मुफ्त इलाज होगा। सभी रोगियों को दवाएं, नजर के चश्मे मुफ्त दिये गये तथा कैम्प में मरीजो के रहने, खाने पीने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध थी। कैम्प के संयोजक सरदार इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 40वे कैम्प का समापन रविवार 10 अप्रैल को गुरु नानक निवास में होगा जहाँ कैम्प के सहयोगी श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्टाफ को उनकी सेवाओँ के लिये सम्मानित किया जायेगा।

आज के कैम्प में संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष  वी के गुप्ता, सचिव सरदार  जे एस मदान के साथ जी एस जस्सल, ए स भाटिया, ए डी भारद्वाज, के के अरोड़ा, डी एस वालिया, रछपाल सिंह , जे  सी आहूजा आदि सदस्यों ने कैम्प को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!