यूपीईएस में “एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स के नवीनतम शोध, तकनीकी विकास और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवाओं को नई तकनीकों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की आवश्यकता है।