उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बुधवार को संगठन पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आया। रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से आए सैकड़ों पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वंदे मातरम् और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है, जबकि पिछली सरकारों ने देश की जनसांख्यिकी बिगाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में राजनीति सत्ता नहीं, सेवा और तपस्या है। साथ ही कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत (हैट्रिक) के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सरकार का फोकस चारधाम, ऑलवेदर रोड, पर्यटन और रोजगार पर है।