अटल जी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और उनका कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी जी की प्रतिबद्धता और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी देशसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!