CM धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ के शेर नाला पुल का लोकार्पण – Bharat Naman

CM धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ के शेर नाला पुल का लोकार्पण

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर 9.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शेर नाला डबल लेन आरसीसी पुल का भी लोकार्पण किया। पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *