CM धामी ने लॉन्च की क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट, ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का भी विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखंड को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए समिति से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!