चमोली दौरे पर सीएम धामी, ‘सरकार जन-जन के द्वार’ में लिया हिस्सा

चमोली जिले के गोपेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने नगर में रोड शो कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और मुख्यमंत्री के साथ संवाद स्थापित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुष्कर सिंह धामी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!