अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख्त, देहरादून में पांच बीघा क्षेत्र में चला अभियान

विकासनगर।  मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सहसपुर के शेरपुर में करीब पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं, सेलाकुई के शेरपुर में किए गए एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी गिरा दिया गया।

 

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के बाद संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग नहीं हटाई गई। इसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

हरबर्टपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। टीम द्वारा करीब पांच बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

 

एमडीडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति की प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!