मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांति और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेगा या अपराध में शामिल होगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने देहरादून जिले के सहसपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों को ऐसा दंड दिया जाएगा, जिससे भविष्य में कोई भी कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास न करे।
सीएम धामी ने कहा कि प्रशासन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।