अंकिता प्रकरण फिर चर्चा में, सांसद डिंपल ने मुख्यमंत्री से की जल्द कार्रवाई की अपील

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेज करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

पत्र में सांसद ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना के बाद लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन लंबे समय बाद भी न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

डिंपल यादव ने बताया कि उनकी पीड़ित परिवार से बातचीत हुई है और परिवार आज भी अपनी बेटी के लिए न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की समीक्षा कराने, न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले में दोषियों को जल्द सजा दिलाना और पीड़ित परिवार को न्याय उपलब्ध कराना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!