सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज करेंगे सीटवार प्रवास, 13 से 16 जून तक कार्यक्रम तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने उत्तराखंड में जनजागरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और कोर कमेटी के सदस्य विधानसभा स्तर पर प्रवास कर जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लंबे और सफल कार्यकाल को लेकर जनता में उत्साह है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी।

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में दो दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान वे बूथ और मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। 13 से 16 जून के बीच प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सुरेश भट्ट को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!