प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे, बदरीनाथ समेत तीर्थ स्थलों में गूंजे मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बदरीनाथ धाम और नरसिंह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ महा-अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

बदरीनाथ धाम में मुख्य धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल सहित वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्षों को देश और उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से प्रदेश में कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री के सेवा काल के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन किए गए। चारधाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पीएम मोदी के स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना को लेकर धार्मिक कार्यक्रम कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!