हर मतदाता तक पहुंचने की तैयारी, 8 जून से BLO करेंगे घर-घर सर्वे

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम शुरू हो गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर करीब 79.60 लाख मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करेंगे और उन्हें एकत्र भी करेंगे। इसी अवधि में फार्मों को बीएलओ ऐप के जरिए डिजिटल रूप से अपलोड किया जाएगा।

14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि 11 सितंबर तक उनका निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

मतदाता ECI-NET ऐप या वोटर्स पोर्टल से भी गणना फार्म डाउनलोड कर भर सकते हैं। ‘बुक ए कॉल विद BLO’ सुविधा के जरिए एक क्लिक पर बीएलओ से संपर्क किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पुराने रिकॉर्ड आसानी से खोजे जा सकते हैं।

इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!