सीएम धामी ने राज्य टॉपर एरीना रघुवंशी को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी की छात्रा एरीना रघुवंशी से फोन पर बात कर सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्तराखंड टॉप करने पर बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने एरीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

हल्द्वानी के Delhi Public School की छात्रा एरीना रघुवंशी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। एरीना भविष्य में अधिवक्ता बनना चाहती हैं।

उन्होंने अंग्रेजी और इतिहास में 99-99, राजनीति शास्त्र में 97, मनोविज्ञान में 100 और पेंटिंग में 99 अंक हासिल किए। एरीना ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, नोट्स बनाकर तैयारी और आत्म-अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लिया और जरूरत पड़ने पर यूट्यूब से मदद ली। रोजाना दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!