देहरादून: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा लिया गया है।
अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित थी। परिषद के अनुसार, कुल 1,25,519 पंजीकृत छात्रों में से केवल 80,670 छात्रों ने ही आवेदन किया था, जो कुल पंजीकरण का 64.27 प्रतिशत है।
कुछ जिलों और विकासखंडों से आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2026 को किया जाएगा।