नैनीताल सड़क हादसे में 5 पर्यटकों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच पर्यटकों की मौत हो गई। भवालीगांव बाईपास क्षेत्र में कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के शव जल्द उनके परिजनों तक पहुंचाए जाएं। साथ ही उत्तराखंड प्रशासन को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!