बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारों धामों में मोबाइल फोन पर रोक, रील-ब्लॉग से बढ़ते विवादों के बाद सख्ती

चारधाम की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसरों में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि फरवरी माह तक सभी जनपदों को चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए आवश्यक धनराशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने में अब कम समय बचा है, जबकि कार्य काफी अधिक हैं, इसलिए अति आवश्यक कार्यों की सूची तीन दिन के भीतर शासन को भेजी जाए।

इसके साथ ही यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे चारधाम यात्रा से संबंधित जरूरी कार्यों की अपने स्तर पर जांच कर एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करें और फास्ट ट्रैक मोड में कार्य शुरू कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!