गढ़वाल विवि प्रो.डॉ आलोक सागर, केंद्रीय विवि राजस्थान के टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

शिक्षक दिवस पर प्रो. डॉ. आलोक सागर गौतम टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान द्वारा घोषित टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड इस वर्ष हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं हिमालयी वातावरणीय एवं अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के संस्थापक प्रो. (डॉ.) आलोक सागर गौतम को प्रदान किया गया।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान के कुलपति तथा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों की उपस्थिति में डॉ. गौतम को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ट शिक्षण, नवाचारपूर्ण शोध कार्य तथा हिमालयी पर्यावरण एवं अंतरिक्ष भौतिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. गौतम का यह सम्मान उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पण तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!