राजेन्द्र नगर के व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

एसकेविरमानी देहरादून । पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से राष्ट्रीय पर्वो को राजेंद्र नगर बड़े धूमधाम से मनाता आया है ,और यह वर्ष तो आजादी का अमृत महोत्सव का वर्ष है तो आज 15 अगस्त 2022 आजादी दिवस को व्यापारियों ने बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पंचशील कंपलेक्स राजेंद्र नगर पर नाश्ता ब्रांच की व्यवस्था के साथ मनाया।

व्यापारियों को आशीर्वाद स्वरुप सहयोग करने के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष  लच्छू गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने राजेंद्र नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष डीडी अरोड़ा के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में राजेंद्र नगर क्षेत्र के अधिकांश व्यापारी उपस्थित रहे जिनमें संघ के महासचिव  हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष आर पी झाम, संरक्षण श्री मंदोला , संजय अग्रवाल, प्रशांत , विकास अरोड़ा, मयंक गुप्ता, शरद गर्ग, पूरन चंद घिल्डियाल ललित साहनी, मुकेश, उमेश रावत, श्रीवास्तव  आदि अनेकों अनेक व्यापारी ने प्रतिभाग किया देश के प्रति सच्ची भक्ति एवं निष्ठा प्रकट की,और देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी  का आभार व्यक्त किया कि आम नागरिक पहली बार राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर लगा पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!