भारत नमन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, पार्षद सुशीला रावत ने किया ध्वजारोहण

पर्यावरण मित्र का शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

देहरादून । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत नमन हिन्दी समाचार पत्र ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया। भारत नमन की ओर से केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने तिरंगा फहराया। इस अवसर भारत नमन ने पर्यावरण मित्र चमन लाल को सम्मानित भी किया।

 

भारत नमन के प्रकाशक / सम्पादक नरेश रोहिला ने केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गान गाकर देश की आन बान और शान तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम का जयघोष किया।

इससे पहले श्रीमती अंजना रोहिला ने मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती सुशीला रावत का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने कार्यक्रम आयोजन के भारत नमन को बधाई देते हुए सभी उपस्थित जनों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस तरह के आयोजन सभी के लिए होते हैं और ऐसे अवसरों पर स्वत स्फूर्त होकर भाग लेना चाहिए। उन्होंने इस अवसर स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले और उत्तराखंड आन्दोलन में शहीदों के प्रति नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पर्यावरण मित्र चमन लाल का सम्मान 

भारत नमन ने इस अवसर पर्यावरण मित्र चमन लाल का सम्मान भी किया। भारत नमन की ओर से मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती सुशीला रावत और भारत नमन के सम्पादक नरेश रोहिला ने पुष्पमाला भेंटकर और शाल ओढाकर पर्यावरण मित्र चमन लाल को सम्मानित किया।

प्रसाद और फल वितरण 

उपस्थित जनों, बच्चों को प्रसाद और फल वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष अनिल बेदी, नरेन्द्र रावत, मीनू, पंकज रोहिला, शीतल रोहिला, अंजना रोहिला, रागिनी, संदीप, श्री चौहान, देवेन्द्र राणा, सुभाष वर्मा, श्रीमती हांडा, पंचमी रावत, भारत, देवांग, नमन, सौरभ चौधरी, श्रेया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!