प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर से चांदी का नाग चोरी, एक संदिग्ध गिरफ्तार

देहरादून स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में बीते रविवार भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित चांदी का नाग किसी अज्ञात ने चुरा लिया। चांदी का नाग करीब 200 ग्राम वजनी था।

 

घटना के संबंध में श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजिं.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने कैंट थाने में सोमवार को लिखित शिकायत दी। चोरी की घटना के बाद मंदिर सेवा दल ने सीसीटीवी से चोर का पता लगाने की कोशिश की। सोमवार को एक शख्स को चोरी के शक में पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!