पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक कार भी ले उड़े। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।
वारदात के बाद बदमाश कारोबारी की कार को लेकर फरार हो गए, लेकिन पथरी पावर हाउस के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सीआईयू समेत कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगा दी गई हैं। एसएसपी डोबाल ने बताया कि घटना को लेकर कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।