युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार, भाजपा ने हिमांशु चमोली को पद से हटाया

पौड़ी में आत्महत्या करने से पहले एक युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली का तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हिमांशु चमोली युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है यहां नीतियों, सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं होता है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई की। जैसे ही पार्टी के संज्ञान में उनसे संबंधित विवाद आया, उन्हें पार्टी के पद से मुक्त कर दिया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उसे पद से हटाने का पत्र भी जारी कर दिया है। कहा, चूंकि यह चमोली का व्यक्तिगत मामला है, इसलिए इसमें कानून अपना काम करेगा।सरकार के निर्देश पर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच शुरू हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!