विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी वितरित होंगी
देहरादून। श्री नामदेव मंदिर, कपूरगढ़, मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 9 और 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
देहरादून में श्री नामदेव मंदिर समिति सदस्य और भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार वार्षिकोत्सव में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राधेश्याम नामदेव बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। विशिष्ट अतिथि देवबंद के एसडीएम दीपक कुमार नामदेव, अखिल भारतीय नामदेव टांकक्षत्रिय चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के अध्यक्ष महावीर टेलर, अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा जयपुर के अध्यक्ष अनुराग कणवाल, नामदेव विटठन फाउंडेशन जयपुर के अध्यक्ष सुरेश जी बाटू, नामदेव विटठल फाउंडेशन जयपुर के सचिव घनश्याम गोठरवाल, नामदेव समाज ललितपुर उप्र के अध्यक्ष राकेश कुमार नामदेव होंगे।अध्यक्षता अनिल कुमार नामदेव करेंगे।
संदीप कुमार ने बताया वार्षिकोत्सव में अन्य कार्यक्रमों के साथ ही हाईस्कूल, इंटर, स्नातक आदि कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री नामदेव कपूरगढ़ जसनगर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है धन्यवाद