भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से लिया फीडबैक

मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ही भराड़ीसैंण पहुंच गए थे। आज सुबह उन्होंने आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के समर्पण और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है। जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। विधानसभा सत्र को सुव्यवस्थित, सफल व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बगैर अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लाने, उत्तेजक भाषण, पोस्टर-बैनर या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह व भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!