पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, तो वही मैदानों में मिली राहत, मानसून की रफ्तार थमी

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पर्वतीय इलाकों में अभी तेज दौर की बारिश परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (मंगलवार) पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों तेज बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 24 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!