फसलों, फल – सब्जियों के पेड़ों को आध्यात्मिक म्यूजिक सुनाकर करें बंपर उत्पादन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किसानों को दी शाश्वत योगिक खेती की तकनीकी जानकारी 

एसके विरमानी / ऋषिकेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीता नगर द्वारा  किसान अन्नदाता सम्मान समारोह आश्रम में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में नगर से सटे ग्रामीण इलाकों के किसानों को बुलाकर उन्हें शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें शाश्वत योगिक खेती की तकनीकी जानकारी दी गई कि किस प्रकार फसलों व फल सब्जियों के पेड़ों को आध्यात्मिक म्यूजिक सुना कर एवं शुभ संकल्प भेजकर बिना किसी रसायन को यूज किए हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान माउंट आबू द्वारा बंपर उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। जिस प्रकार मनुष्य की आत्मा शांति चाहती है उसी प्रकार शुभ-संकल्प एवं आध्यात्मिक म्यूजिक फसलों में नए जीवन का संचार कर रहा है।

ऋषिकेश आश्रम की प्रधान संचालिका बी के आरती बहन ने बताया कि किसान के लिए अन्न उपजाना बहुत मेहनत का काम है, परंतु फसलों को उगाने के लिए जो हानिकारक रसायन जहर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वो मनुष्य जाति को बीमार कर रहे हैं इसीलिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शाश्वत योगिक खेती की तकनीको से किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती रीना रागड़  जिला पंचायत सदस्य, साहब नगर, छिद्ववाला, चमन पोखरियाल  प्रधान खैरी खुर्द,  दीपिका व्यास प्रधान गांव गुमानीवाला एवं रवि पोखरियाल पूर्व प्रधान छिद्दरवाला सहित 20 से अधिक किसानों भाग लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आश्रम के 100 से अधिक भाई-बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!