ताला तोड़कर चोरी में दो नेपाली युवक गिरफ्तार

चमोली। नारायणबगड़ क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का जनपद पुलिस ने किया खुलासा। अभियुक्तगणों द्वारा योजना बनाकर दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम, चोरी की सामग्री के साथ 2 नेपाली युवक किए गए गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 मार्च को  विरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र हुकम सिंह नेगी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात द्वारा रात्रि में वादी की दुकान  वीरु फोटो स्टूडियो व मोबाइल कम्युनिकेशन नारायणबगड़ का ताला तोडकर दुकान में रखे 04 मोबाइल फोन, 01 टैब व डीवीआर ले गए। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में तत्काल थाना थराली पर मु0अ0संख्या – 14/22 धारा 457,380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया जिसकी विवेचना उ0नि0 नवीन सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी।

चोरी की घटना की गम्भीरता देखते हुए शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे  द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा थाना स्तर पर अगल-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में मामूर किये गये तथा घटना में संलिप्त अज्ञातों की पहचान आदि के सम्बन्ध में टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया व सर्विलांस की सहायता से घटना स्थल के आसपास से डम्प डाटा लिया गया। एक टीम को सुरागरसी पतारसी हेतु लगाया गया। CCTV फुटेजों के अवलोकन में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की दिखाई देने की पुष्टि हुई । दिए गये लीड के आधार पर  30.03.2022 को उक्त घटना में संलिप्त नवराज बहादुर पुत्र तेज बहादुर निवासी ग्राम- कुसे-7 थाना खलंगा, अंचल भेरी नेपाल उम्र- 31 वर्ष व झलक बहादुर पुत्र तिलक बहादुर निवासी ग्राम धारापानी थाना खलंगा, जिला जार नेपाल उम्र- 20 वर्ष को परखाल तिराहे से आगे जंगलात नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर चोरी की सामाग्री 04 मोबाइल फोन( 2 ओप्पो,1 वीवो 1 सैमसंग) व 1 टैब बरामद किया गया । अभियुक्तों को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगणों द्वारा 02 माह पूर्व देवाल में की गयी चोरी का भी जुर्म कबूल किया गया । घटना का शीघ्र अनावरण में सर्विलांस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा,  उप निरीक्षक नवीन नेगी  के साथ ही कां.  संतोष , हरीश,  मनवीर और अजय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!