एफडीए की टीम ने पकड़ी नकली पनीर की बड़ी खेप, डंपिंग जोन में कराया नष्ट

पांच नमूने जांच को रूद्रपुर भेजे 

एसके विरमानी / देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर एफडीए टीम द्वारा देहरादून शहर में नकली पनीर की बिक्री को रोकथाम हेतु आज तड़के 4 बजे से लेकर की गई कार्रवाई में पनीर के 5 नमूने जांच हेतु रुद्रपुर लैब भेजे गए। टीम ने  लगभग 9 कुंतल सिंथेटिक पनीर को नगर निगम देहरादून के डंपिंग जोन में नष्ट कराया।

एफडीए की टीम में उपायुक्त गढ़वाल मंडल  राजेंद्र सिंह रावत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी  रमेश सिंह, संजय तिवारी,  योगेंद्र पाल श्रीमती मंजू रावत एवं एफडीए विजिलेंस के उपनिरीक्षक  जगदीश रतूड़ी कॉन्स्टेबल संजय नेगी योगेंद्र आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!