राज्य कर विभाग ने आयरन ट्रेडिंग फर्म पर कार्रवाई कर पांच करोड़ की GST चोरी पकड़ी

राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईबी) ने जीएसटी चोरी करने पर देहरादून में आयरन ट्रेडिंग फर्म पर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में विभाग ने फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेकर पांच करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है।

 

राज्य कर आयुक्त के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार की अगुवाई में एसआईबी ने आयरन स्टील फर्म पर कार्रवाई की। जांच में पता चला कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ही इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया है।

 

उपायुक्त एसआईबी अजय बिरथरे ने बताया कि प्रारंभक जांच में फर्जी बिलों से पांच करोड़ का आईटीसी लाभ लेने का खुलासा हुआ है। इसमें फर्म ने मौके पर 1.35 करोड़ राशि जमा कराई है।

शेष राशि की वसूली के लिए विभाग की ओर कार्रवाई की जा रही है। फर्म के टैक्स रिटर्न व कारोबार से संबंधित दस्तोवजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में उपायुक्त डीआर चौहान, योगेश मिश्रा, सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!