20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी का सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ, देहरादून-मसूरी-नैनीताल रूट पर चलेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टेंपो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और दस टेंपो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी। वातानुकुलित टेंपो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!