पंचायती राज विभाग को सौपी जाएगी गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तीसरे चरण की कमान

राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार प्रस्तावों पर मुहर लगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आए प्रस्ताव के तहत बताया गया कि वर्ष 2026 से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तीसरे चरण की शुरुआत होनी है।

अभी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पेयजल विभाग कर रहा है। शहरी क्षेत्र में यह जिम्मेदारी शहरी विकास विभाग के पास है। फैसला हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वच्छ भारत अभियान के तीसरे चरण के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पंचायती राज विभाग कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!