चारधाम यात्रा में रोडवेज के टेंपो ट्रैवलर, जल्द होगी बुकिंग

चारधाम यात्रा, कुंभ, मसूरी, नैनीताल के मार्गों पर जल्द ही रोडवेज के टेंपो ट्रैवलर चलते नजर आएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 20 टेंपो ट्रैवलर की खरीद कर ली है, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

 

परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा, राज्य के नागरिकों, पर्यटकों की यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित व आरामदायक बनाने के लिए 20 नए वातानुकूलित (एसी) टेंपो ट्रैवलर वाहनों की खरीद की गई है।

 

यात्री समय, किराया व बुकिंग की जानकारी निगम की वेबसाइट व मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकेंगे।एमडी ने बताया कि यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने और पुरानी बसों को बदलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में निगम 100 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। ये बसें जल्द ही निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को और भी बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!