कांवड़ मेले में डीजीपी के सख्त निर्देश, उत्तराखंड के संवेदनशील क्षेत्रों में अब होगा मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध

डीजीपी दीपम सेठ ने कांवड़ मेले में संवेदनशील इलाकों में मांस व मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। ताकि, किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो। उन्होंने बुधवार को कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों से कहा कि पुलिस समर्पण, सतर्कता और सेवा भावना से ड्यूटी करे। ताकि, निर्विघ्न कांवड़ मेले को संपन्न कराया जा सके। इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का कवरेज बढ़ाया जाए। साथ ही पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा (कमीज में लगाए जाने वाले कैमरे) पहनकर ड्यूटी पर तैनात किया जाए। डीजीपी ने यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!