
देहरादून। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की स्मृति में 130 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन आगामी 17 मई को नामदेव मंदिर भगवानपुर (हरिद्वार में ) में किया जाएगा। यह जानकारी देहरादून में नामदेव समाज के राजकिशोर नामदेव ने दी। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव में हवन, ध्वजारोहण के साथ ही नामदेव मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद चढाया जाएगा और भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नामदेव समाज भगवानपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले वार्षिकोत्सव में स्व. आनंद प्रकाश, स्व. श्रीमती स्वतंत्र बाला स्मृति नामदेव समाज मेधावी सम्मान पुरस्कार के अन्तर्गत नामदेव समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।