देहरादून: चारधाम यात्रा से पहले पर्वतीय जिलों को मिले 45 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

देहरादून: चारधाम यात्रा से पहले पर्वतीय जिलों को मिले 45 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 45 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) कोर्स पूरा करने के बाद तैनात किया गया है।

इन डॉक्टरों की तैनाती जिला व उप जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है। नियुक्त विशेषज्ञों में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, नेत्र रोग, ईएनटी और फॉरेंसिक मेडिसिन के डॉक्टर शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि यह कदम चारधाम यात्रा और पर्वतीय क्षेत्रों में आपात सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी डॉक्टरों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!