केंद्रीय श्रम सचिव ने दी योजनाओं की जानकारी, श्रमिकों को बांटे प्रमाण पत्र

ऋषिकेश (एस. के विरमानी)। केंद्र और उत्तराखंड सरकार के श्रम विभाग ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं असंगठित ‌कामगारों के लिए राष्ट्रीय पेंशन उपलब्ध करवाए जाने के लिए लगाए गए राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण कैंप में सैकड़ों की संख्या में मजदूरों का पंजीकरण किए जाने के साथ उन्हें उनके पंजीकरण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाए गए।

सोमवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग के 10 प्रकार की केटेगरी में आने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण कराया। जिसमें मनरेगा, मिस्त्री का काम करने वाले, ऑटो चालक, व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करने वाले मजदूरों के साथ कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बड़थ्वाल ने केंद्रीय श्रम विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी। जिससे देश व प्रदेश के श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की भी श्रमिकों को जानकारी दी। इसके लिए श्रम मंत्रालय ने ई श्रम पोर्टल विकसित किया है। जिसके माध्यम से असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिसमें श्रमिक का नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप परिवार का विवरण आदि शामिल रहेंगे ।ताकि कामगारों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके ।यह असंगठित कामगारों का अब तक का देश का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस होगा। बताया कि इस योजना के माध्यम से असंगठित कामगारों के निमित्त रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को एकत्रित कर उसकी जानकारी भी श्रमिकों को दी जाएगी। जिसके लिए कामगारों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफसी कोड उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इस पंजीकरण प्रक्रिया में कोई भी वह कामगार जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है। जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है को श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकता है। इस मौके पर श्रम विभाग के केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बड़थ्वाल ने महिलाओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम विभाग के आयुक्त केके गुप्ता, उप श्रम आयुक्त उमेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, अनिल बलोनी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी राहिल , राजपाल नेगी , हरीश कोठारी, राकेश लखेडा, मदन डोभाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!