
देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना केसों में आज फिर एक मामले की बढ़ोतरी हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में नौ संक्रमित मिले। देहरादून में 5,हरिद्वार में 2 और उधमसिंह नगर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाया गया।

आज चार मरीज ठीक होकर लौटे। वर्तमान में राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 26 है। राज्य में रिकवरी रेट 96.19 फीसदी है।