मां दुर्गा मंदिर सेवा न्यास समिति अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला के नेतृत्व में ‘भजन संध्या’
गायिका रेखा शर्मा और समीर दीप के भजनों पर झूमे लोग
क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

देहरादून। अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर के उद्घाटन की खुशी में स्थानीय वार्ड संख्या 58 में मां दुर्गा मंदिर सेवा न्यास एवं सहयोगी के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें दूरदर्शन कलाकार गायिका रेखा शर्मा और समीर दीप द्वारा प्रस्तुत भजनों पर क्षेत्रवासी झूम उठे। भजन संध्या में रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करके आयोजकों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में दीपोत्सव पश्चात आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया।

मां दुर्गा मंदिर सेवा न्यास समिति ने अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में रामलला के नूतन बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर दुर्गा मंदिर स्थित सामुदायिक मैदान पर ‘हम सबके राम’ भजन संध्या का आयोजन किया।
भजन संध्या में दूरदर्शन कलाकार गायिका रेखा शर्मा और समीरदीप द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुणगान किया गया । दोनों कलाकारों ने हिन्दी और गढ़वाली में भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
रेखा शर्मा ने ‘सारी दुनिया में आनंद छायो, अयोध्या में श्रीराम आयो।’ ‘मुझे चढ़ गया भगवा रंग’ ‘मेरे अलबेले राम’ और राजा बने महाराज, राजा राम जैसे भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो समीर दीप ने ‘श्रीराम जानकी रहते हैं मेरे सीने में’ ‘दुनिया में देव हैं हजारों, बजरंग बली का क्या कहना ‘ जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे और नाचे गैना मेरा भोला’ जैसे भजन सुनाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बतौर मुख्य अतिथि भजन संध्या में पहुंचकर आयोजक समिति अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला और उनके सहयोगियों की हौसलाअफजाई की। न्यास की ओर से अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला और कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र ममगाई ने क्षेत्रीय विधायक का शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सहकार्यवाह सतेन्द्र पंवार, संघ के बौद्धिक प्रमुख युद्धवीर भण्डारी और वरिष्ठ नागरिक भोपाल बिष्ट को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
राममंदिर आन्दोलन में जेल गए आन्दोलनकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में मां दुर्गा मंदिर सेवा न्यास समिति द्वारा राम मंदिर आन्दोलन के दौरान जेल जाने वाले आन्दोलनकारियों जगदीश प्रसाद जोशी, पत्रकार नरेश रोहिला और संजय रस्तोगी का भी शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।
अन्त में अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र ममगाई को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में न्यास समिति अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला, वीरेंद्र ममगाई, अमर सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, राज बिष्ट, तेजेन्द्र गुरूंग, रवि ठाकुर, सुनिल ममगाई, वरूण शर्मा, दिलमणी कोठारी, गगनदीप जोशी और पंडित जनार्दन नैथानी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। सफल संचालन गगनदीप जोशी ने किया।
बाद में दीप जलाकर आतिशबाजी भी की गयी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ