देहरादून । श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम के नूतन बाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर 22 जनवरी को ” हम सबके राम ” भजन संध्या का आयोजन स्थानीय वार्ड नंबर 58 में मां दुर्गा मंदिर प्रांगण शिवनगर में सांय 4 बजे से किया जाएगा।
मां दुर्गा मंदिर सेवा न्यास एवं सहयोगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गायिका रेखा शर्मा और गायक समीर दीप अपने भजनों के माध्यम से श्रीराम का गुणगान करेंगे।
अध्यक्ष देवेन्द्र गेरौला ने बताया कि भजन संध्या का समापन दीपोत्सव से होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिकाधिक संख्या में भजन संध्या में आकर श्री राम गुणगान में शामिल होने का आग्रह किया है।
शिवमंदिर केदारपुरम में होगा भजन कीर्तन
इसके साथ ही शिवमंदिर केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में रामभक्तों द्वारा सुबह भजन कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता रमेश चौहान ने यह जानकारी दी।