अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसाद वितरण, दीपोत्सव का आयोजन

देहरादून । अयोध्या भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर के उद्घाटन अवसर देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में स्थानीय दीपनगर एमडीडीए कालोनी रोड तिकोना पार्क पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक अनिल बेदी द्वारा श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी प्रसाद वितरण कराया गया। उन्होंने में टेंट लगाकर श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद वितरण किया।

इसके साथ शाम को रिस्पना पुल स्थित विक्रम वाहन स्टैंड पर दीपोत्सव आयोजित किया। इस पर दीपकों से जय श्रीराम लिखा गया। दीपोत्सव में तमाम विक्रम चालक और संचालक शामिल हुए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!